लाइव न्यूज़ :

तेलंगना में कोविड-19 के 887 नए मामले, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:45 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 887 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,776 हो गई। इस साल राज्य में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,701 हो गई।

राज्य सरकार ने 31 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़ों के साथ स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि सबसे अधिक 201 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि मेडचल मल्काजगिरी जिले में 71 और निर्मल में 78 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, 31 मार्च को 337 मरीज ठीक भी हुए। राज्य में अभी तक कुल 3,01,564 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 5,511 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 1.02 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.66 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए