लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेले में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन के लिए केंद्र से 84.59 करोड स्वीकृत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:32 IST

Open in App

देहरादून, 13 नवंबर हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ मेले में स्वच्छता, तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य गतिविधियों के लिए केंद्र ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 84.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अनुरोध पर हरिद्वार कुंभ मेले में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य गतिविधियों के लिए 79.12 करोड़ रुपये, पेयजल निगम को 2.55 करोड़ रुपये एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान को 2.92 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है ।

मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले के आयोजन से संबंधित कार्यों के लिए उन्होंने उनसे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत सहायता का अनुरोध किया था जिसके तहत यह धनराशि राज्य को प्राप्त हुई है।

इसके अलावा, ऋषिकेश क्षेत्र में त्रिवेणी घाट पर सरस्वती नाले की टेपिंग किये जाने के कारण क्षतिग्रस्त घाट एवं प्लेट फार्म पुनर्निर्माण के लिये मुख्यमंत्री रावत ने एक करोड़ रुपये तथा हरिद्वार जलोत्सरण योजना में सीवर लाइनों को बदलने एवं मैनहोल चेम्बरों के पुनर्निर्माण आदि के लिये 4.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, यह रकम कुंभ मेलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए