लाइव न्यूज़ :

मुंबई के स्लम धारावी में कोरोना वायरस के 84 नए मामले आए सामने, अब तक 1145 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 15, 2020 20:01 IST

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 84 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इलाके में कुल संक्रमितों की संख्या 1145 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी शुक्रवार को कोरोना की वजह से किसी की मौत नहीं हुई और अब तक कुल मरने वालों की संख्या 53 है।इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है।

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इलाके में शुक्रवार को 84 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई। हालांकि इलाके में शुक्रवार को कोरोना की वजह से किसी की मौत नहीं हुई और अब तक कुल मरने वालों की संख्या 53 है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया, "मुंबई के धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के 84 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है। धारावी में आज कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई और कुल मृत्यु 53 है।"

महाराष्ट्र में 27  हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 27524 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1019 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 6059 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादातर मामले मुंबई से सामने आए हैं और यहां 16 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में करीब 82 हजार लोग

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 81970 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। देशभर में 2649 लोगों की कोविड-19 के कारण जान जा चुकी है, जबकि 27919 लोग ठीक भी हुए है। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी कोरोना के 51401 एक्टिव केस देश में मौजूद है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो