लाइव न्यूज़ :

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताई संवेदना

By स्वाति सिंह | Updated: June 25, 2020 22:43 IST

बिहार में कोरोना संकट के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया है। राज्य में अब तक वज्रपात से 83 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे कई लोग झुलस गए हैं। सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कई जिलों में कोरोना संकट के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतं पर संवेदना प्रकट की है।

पटना: बिहार के कई जिलों में कोरोना संकट के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया है। राज्य में अब तक वज्रपात से 83 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे कई लोग झुलस गए हैं।  इस घटना पर राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारवालों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतं पर संवेदना प्रकट की है।

पीएम मोदी ने लिखा, 'बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।'

बता दें कि इसके साथ ही उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज और कल के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है।

सबसे अधिक गोपालगंज में लोगों पर क़हर बरपा है

सबसे अधिक गोपालगंज में लोगों पर क़हर बरपा है। यहाँ वज्रपात से 15 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं, जिनका इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि सीवान में वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मधुबनी में दंपति समेत 8 लोगों की मौत हुई है।

मरने वालों में तीन एक ही परिवार के रहने वाले थे। बाकी मरने वाले मरने वालों में सभी खेत में काम करने वाले किसान थे जो जल्द से जल्द धान की रोपनी करना चाहते थे। उसी तरह भागलपुर में 6, बांका में 5, मोतिहारी में 5 लोगों की मौत हो गई है। नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई है। किशनगंज में सगे भाइयों में वज्रपात गिर गया है, जिसमें 2 की मौत हो गई है।

सीतामढ़ी में 1, दरभंगा में 5, शिवहर में 1 शख्स की वज्रपात से हुई मौत

सीतामढ़ी में 1, दरभंगा में 5, शिवहर में 1 शख्स की मौत वज्रपात से अबतक हुई है। नवादा में वज्रपात से 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, कैमूर, किशनगंज, जहानाबाद, पूर्णियाँ, सुपौल, बक्सर, जमुई, पश्चिम चंपारन में दो-दो। समस्तीपुर, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, मधेपुरा में एक-एक की मौत हुई है। वहीं, ख़गड़िया में तीन लोग आसमानी बिजली से काल कलवित हो गये।

मृतकों में चार महिला और 11 किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरभंगा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं झुलस गयी हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप