लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 82 नए मामले

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:22 IST

Open in App

पुडुचेरी, पांच अक्टूबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 82 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.26 लाख के पार चली गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 46, कराईकल में 22, माहे में 10 और यानम में चार नए मामले सामने आए। माहे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1,843 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 643 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 106 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 537 लोग पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 92 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,183 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 18.15 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.53 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.04 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 10,29,539 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,00,031 लोगों को पहली खुराक और 3,29,508 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए