लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 82 नए मामले ; डीजीपी ने कोविड टीका लगवाया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह फरवरी ओडिशा में 82 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में शनिवार को कोविड​-19 के मामले बढ़कर 3,35,548 हो गए, जबकि इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,909 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बीच, राज्य में आज पुलिसकर्मियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों, नगर निकाय अधिकारियों और पंचायती राज संस्थान के सदस्यों सहित अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।

ओडिशा के पुलिस महानदिशेक अभय ने कटक में टीका लगवाया। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और जिला कलेक्टरों ने भी टीका लगवाया।

राज्य में संक्रमण के 82 नए मामलों का पता चला, जिनमें से 49 विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि शेष 33 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। राज्य के 30 जिलों में से 20 में ये नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा कि भुवनेश्वर निवासी 65 वर्षीय एक महिला की कोविड-19 से निधन की दुखद सूचना है, जो कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी।

ओडिशा में वर्तमान में कोविड-19 के 853 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,32,733 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में अब तक 78.40 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

पुलिस महानिदेशक अभय के अलावा, पुलिस आयुक्त सुधांशु सारंगी और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी कटक के इंडोर स्टेडियम में टीका लगवाया।

अभय ने कहा, "सरकार ने एक उचित परीक्षण के बाद हमारे लिए टीका जारी किया है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आगे आएं और टीका लगवाएं।"

इस बीच, कई वरिष्ठ आईपीएस और आईएएस अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर टीका लगवाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए