लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 816 नए मामले आए, संक्रमितों में 106 बच्चे शामिल, 69 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:46 IST

Open in App

ओडिशा में 816 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,04,875 हो गए, जबकि 69 लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,697 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नए कोविड-19 मरीजों में 106 बच्चे और किशोर शामिल हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। उनकी संक्रमण दर 12.99 प्रतिशत है। राज्य की समग्र संक्रमण दर अभी 5.64 प्रतिशत है। राज्य में 15 अगस्त से अब तक 0-18 आयु वर्ग के कुल 1,496 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 15 अगस्त से अब तक 33 बच्चों और किशोरों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। खुर्दा जिले, जिसमें राज्य की राजधानी भुवनेश्वर भी आता है, में सबसे अधिक 291 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कटक (116) का स्थान रहा। चार जिलों बौध, गजपति, नबरंगपुर और सुबरनपुर में कोई नया मामला सामने नहीं आया। 10 जिलों में 10 से कम नए संक्रमण पाए गए, जबकि शेष 14 जिलों में 100 से कम मामले सामने आए। राज्य की दैनिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है क्योंकि बृहस्पतिवार को कुल 69,585 नमूनों की जांच के बाद 816 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 जिलों में संक्रमण से 69 और मरीजों की मौत की सूचना दी। कटक जिले में सबसे अधिक 38 मौतें हुईं। ओडिशा में वर्तमान में कोविड​​​​-19 के 8,271 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 9,88,854 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं, जिनमें बृहस्पतिवार को ठीक हुए 764 लोग शामिल हैं। राज्य में अब तक 1.78 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम