लाइव न्यूज़ :

एक साल में मारे गए 81 नक्सली, महाराष्ट्र केृ गढ़चिरौली में नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 5, 2020 07:09 IST

छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 81 नक्सली मारे गए हैं। विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि एक जनवरी 2019 से इस 15 फरवरी 2020 तक राज्य में 81 नक्सली मारे गए तथा 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि एक जनवरी 2019 से इस 15 फरवरी 2020 तक राज्य में 81 नक्सली मारे गए तथा 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।साहू ने बताया कि इस दौरान नक्सली हिंसा में 57 ग्रामीणों की मृत्यु हुई तथा 25 पुलिस कर्मी शहीद हुए।

छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 81 नक्सली मारे गए हैं। विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि एक जनवरी 2019 से इस 15 फरवरी 2020 तक राज्य में 81 नक्सली मारे गए तथा 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

साहू ने बताया कि इस दौरान नक्सली हिंसा में 57 ग्रामीणों की मृत्यु हुई तथा 25 पुलिस कर्मी शहीद हुए। उन्होंने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 23 नक्सली, बीजापुर में 16 नक्सली, दंतेवाड़ा में 14 नक्सली, राजनांदगांव जिले में आठ नक्सली, बस्तर जिले में छह नक्सली, नारायणपुर जिले में छह नक्सली, धमतरी में पांच नक्सली और कांकेर में दो नक्सली मारे गए हैं तथा कबीरधाम जिले में एक नक्सली मारा गया है।

गृह मंत्री ने बताया कि इस दौरान राज्य के बीजापुर जिले में सबसे अधिक 15 ग्रामीणों की तथा नौ पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई है। साहू ने बताया कि राज्य के सुकमा जिले में सबसे अधिक 199 नक्सलियों ने, दंतेवाड़ा जिले में 79 नक्सलियों ने तथा बीजापुर जिले में 56 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। 

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को एक वरिष्ठ नक्सली नेता और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा पूर्वी महाराष्ट्र जिले में एक नक्सली शिविर को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोच्चि दलम मंडल समिति के सदस्य दिनकर गोटा और उनकी पत्नी सुनंदा कोरेटी को गिरफ्तार किया।

गोटा पिछले साल जम्भुलखेड़ा विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था जिसमें 15 पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक मारे गए थे। साथ ही वह दत्तापुर-कुरखेड़ा में 36 वाहनों को जलाने में भी शामिल था। एसपी ने कहा कि गढ़चिरौली में गोटा के खिलाफ 33 हत्या के मामलों सहित कम से कम 108 गंभीर अपराध दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि गोटा के सिर पर 16 लाख रुपये का इनाम है और कोरेटी के सिर पर दो लाख रुपये का इनाम है।

कोरेटी के खिलाफ 38 गंभीर अपराध दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले बुधवार की सुबह जिला पुलिस ने एक नक्सल शिविर को नष्ट कर करीब 70 नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि संदेह था कि नक्सली कुरखेड़ा तहसील में एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। पुलिस ने शिविर से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

टॅग्स :छत्तीसगढ़महाराष्ट्रनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण