लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर 80 वर्षीय महिला के कपड़े उतरवाकर ली गई तलाशी, मामले के तुल पकड़ने के बाद CISF कर्मी पर हुई कार्रवाई

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2022 14:13 IST

मामले के तुल पकड़ने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें जवाब दिया और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासान दिया। वहीं सीआईएसएफ ने ट्वीट किया, "...संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी से दिल्ली लौट रही थी महिला व्हीलचेयर पर बैठी थी जिसकी गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कपड़े उतरवा कर तलाशी ली गईमामला ने तुल पकड़ा तो सीआईएसएफ कर्मी को निलंबित किया गया

गुवाहाटीः कूल्हे का प्रतिरोपण (हिप इम्प्लांट) कराने वाली नागालैंड की 80-वर्षीय विकलांग महिला की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान कथित रूप से कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। महिला व्हीलचेयर पर बैठी थी जो दिल्ली लौट रही थी। महिला के साथ उसकी पोती भी थी। घटना के बाद महिला की बेटी ने सीआईएसएफ कर्मी द्वारा कपड़े उतारवाने की घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

महिला की बेटी डॉली किकॉन जो ऑस्ट्रेलिया में एक प्रसिद्ध मानवविज्ञानी है, ने ट्विटर पर असाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत गुवाहाटी एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएएफ को टैग करते हुए कहा कि मेरी 80 वर्षीय विकलांग माँ को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ सुरक्षा जांच में कपड़े उतारने के लिए कहा गया था। सुरक्षाकर्मी उसके टाइटेनियम हिप इम्प्लांट का "सबूत" चाहते थे और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। किकॉन ने पूछा कि क्या क्या हम वरिष्ठों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं?

मामले के तुल पकड़ने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें जवाब दिया और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासान दिया। वहीं सीआईएसएफ ने ट्वीट किया, "...संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।"

घटना 24 मार्च की है। घटना के बाद किकॉन ने ट्वीट में लिखा था  कि कृपया कोई मदद करें! सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मियों की टीम गुवाहाटी हवाई अड्डे पर  मेरी भतीजी को परेशान कर रहे हैं जो मेरी मां की देखभाल कर रही है। उन्होंने उसके द्वारा लिखे गए शिकायत फॉर्म को ले लिया है। उन्होंने उसे यह कहते हुए स्क्रीनशॉट लेने की अनुमति नहीं दी कि इसकी "अनुमति नहीं है"। मेरी माँ परेशान है।

टॅग्स :Guwahatiहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

कारोबारचेहरे की पहचान करने वाले कैमरे, पूरे शरीर की जांच करने के लिए स्कैनर, सामान की रिमोट व्यूइंग और डिजी यात्रा आधारित प्रवेश?, दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु और कोचीन पर विशेष पहल?

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव