लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के 80 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों में

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में एक दिन में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 80.80 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में प्रतिदिन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

देश में रोजाना के नये मामलों को बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 51,751 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद 13,604 मामले उत्तर पर्देश में जबकि छत्तीसगढ़ में 13,576 नये मामले सामने आए हैं।

देश में कुल 12,64,698 लोग संक्रमित हैं जो देश में संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या में 63,689 का इजाफा हुआ है।

देश में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 68.5 फीसदी मरीज पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 44.78 फीसदी मामले हैं।

16 राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रोजाना के नये मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,22,53,697 है जिनमें से 97,168 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं।

इसके अलावा इसी अवधि में 879 लोगों की मौत भी हुई है।

मौत के इन मामलों में से 88.05 प्रतिशत मौत 10 राज्यों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 258 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 132 मौत हुई है।

13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, असम, लद्दाख, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

वहीं, टीका उत्सव के तीसरे दिन में प्रवेश करने के साथ ही देश में 10.58 कोविड-19 टीके दिए जा चुके हैं।

सुबह सात बजे तक उपलब्ध अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर 16,08,448 सत्रों के माध्यम से 10,85,33,085 टीके दिए जा चुके हैं।

इनमें 90,33,621 स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें पहली खुराक और 55,58,103 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई। अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,00,78,589 कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 49,19,212 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,17,12,654 और 22,53,077 शामिल हैं जिन्हें क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,42,18,175 और 7,59,654 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है।

देश में अब तक दिए गए टीकों में से 60.16 प्रतिशत आठ राज्यों में दिए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में करीब 40 लाख टीके दिए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दुनिया भर में दिए जा रहे टीकों के लिहाज से, भारत प्रतिदिन औसतन 41,69,609 खुराकें देने के साथ नंबर एक पर बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?