लाइव न्यूज़ :

आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से यूपी के संभल में 8 लोगों की मौत; सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा, जांच के दिए निर्देश

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2023 10:15 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जनपद सम्भल के चंदौसी स्थित कोल्ड स्टोर दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद के DIG शलभ माथुर ने बताया कि 11 लोगों को बचाया गया है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोगों को बचाया जा चुका है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अब भी कई लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। 

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। वहीं मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जनपद सम्भल के चंदौसी स्थित कोल्ड स्टोर दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख और गंभीर घायलों को ₹50-50 हजार प्रदान करने के साथ सभी घायलों के निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। आदित्यनाथा ने कमिश्नर एवं डीआईजी, मुरादाबाद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए भी निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में पहले 5 लोगों की मौत की खबर थी। हालांकि जैसे-जैसे बचाव अभियान कार्य आगे बढ़ रहा है मलबे से और लाशें बरामद की जा रही हैं। अभी तक 11 लोगों को बचाया जा चुका हैं लेकिन अब भी कई लोग लापता हैं उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।  

मुरादाबाद के DIG शलभ माथुर ने बताया कि 11 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। अभी भी कुछ लोग लापता हैं। बचाव अभियान अभी भी लगातार चल रहा है।

 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए