लाइव न्यूज़ :

आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ और मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 381 हुई

By भाषा | Updated: April 27, 2020 21:57 IST

आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस के 8 नए केस सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 381 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के अनुसार सोमवार सुबह आठ संक्रमितों में कोरोना की पुष्टि हुई है।70 वर्षीय व्यक्ति की दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ की वजह से मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद उनका सैंपल भेजा गया जिसमें रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की बात आयी है।

आगरा। आगरा में सोमवार सुबह आठ और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 381 पहुंच गई। वहीं पृथक-वास केंद्र पर सही व्यवस्था नहीं होने पर एक बीडीओ को निलंबित भी किया गया है।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के अनुसार सोमवार सुबह आठ संक्रमितों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि वहीं मोतीकटरा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ की वजह से मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद उनका सैंपल भेजा गया जिसमें रविवार को उसकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की बात आयी है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कोरोना से जनपद में मरने वालों की संख्या दस पर पहुंच गयी है। वहीं जिले में 58 लोग उपचार पाकर ठीक हो चुके हैं। उधर पृथक-वासकेंद्रों पर लापरवाही के चलते जिले के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बीडीओ मनीष वर्मा को निलंबित कर दिया।

हिन्दुस्तान कॉलेज में बनाए गए पृथक-वास केंद्र पर गड़बड़ी मिली थी, जांच में दोषी पाए जाने पर वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशदिये गए। पृथक-वास केंद्र में लोगों को अमानवीय तरीके से खाना-पीना दिया जा रहा था, जिसका वीडियो वॉयरल होने पर प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही थी।

इस वीडियो को आईजी ए सतीश गणेश आगरा ने रीट्वीट करते हुए डीएम आगरा प्रभुनारायण सिंह से कहा था कि किसी अधिकारी को भेजकर जांच करायें। जांच में दोषी पाये जाने पर सेंटर पर इस अमानवीय व्यवहार के लिए बीडीओ मनीष वर्मा को दोषी मानते हुए चार्जशीट जारी की गयी। बीडीओ मनीष शर्मा को निलंबित किये जाने की जानकारी नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने दी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाआगराकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण