लाइव न्यूज़ :

यूपी में 8 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, महेंद्र सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया, देखें सूची

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2022 11:57 IST

इससे पहले केंद्र ने शनिवार को वरिष्ठ स्तर पर कई नौकरशाहों के तबादले किए। वरिष्ठ नौकरशाह विभु नायर को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेणु तिवारी को ग्राम्य विकास और मनरेगा का अपर आयुक्त बनाया गया है।आईएएस शेषनाथ को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 

उपचुनाव के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक महेंद्र सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं शेषनाथ को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 

रेणु तिवारी को ग्राम्य विकास और मनरेगा का अपर आयुक्त, अरुण प्रकाश को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग का विशेष सचिव, योगेश कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसके अलावा टीकी शिबु को राजस्व परिषद का अपर भूमि व्यवस्ता आयुक्त किया गया है। वहीं सुनील कुमार वर्मा और अनुराग पटेल को क्रमशः कृषि उत्पादन का विशेष सचिव और राजस्व विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 

इससे पहले केंद्र ने शनिवार को वरिष्ठ स्तर पर कई नौकरशाहों के तबादले किए। जारी आदेश के मुताबिक वरिष्ठ नौकरशाह विभु नायर को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु संवर्ग के वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विभु नायर वर्तमान में वाणिज्य विभाग में भारत व्यापार संवर्धन संगठन के कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं। उनके अलावा, सुमिता डावरा को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक) के रूप में नियुक्त किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशIAS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप