7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी, मोदी सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

By स्वाति सिंह | Published: October 21, 2020 09:04 AM2020-10-21T09:04:59+5:302020-10-21T09:04:59+5:30

7th Pay Commission: मोदी सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार वर्ष में बदलाव करने पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सरकार इसका आधार वर्ष 2016 कर देगी। ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी हो जाएगी।

7th Pay Commission: Modi govt employees likely to get DA hike, 48 lakh staffers to be benefited | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी, मोदी सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

हाल ही में सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था।

Highlightsदशहरे-दिवाली से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में इजाफा कर सकती है।

7th Pay Commission: दशहरे-दिवाली से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में इजाफा कर सकती है। मालूम हो कि मार्च में सरकार ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था। लेकिन, अब केंद्र सरकार कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा देने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज इस पर फैसला हो सकता है। 

यानी दिवाली से पहले ही सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है। इसके लिए 21 अक्टूबर 2020 को सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी CPI-IW के बेस ईयर (आधार वर्ष) में बदलाव की घोषणा कर सकती है। इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।  अगर सरकार आधार वर्ष को 2016 कर देती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी क्योंकि उनका महंगाई भत्ता (DA) CPI-IW की गणना के आधार पर निर्भर है। 

मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना का एलान किया था।

Web Title: 7th Pay Commission: Modi govt employees likely to get DA hike, 48 lakh staffers to be benefited

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे