लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: अब पेंशनभोगियों को बैंक देगी मासिक पेंशन स्लिप, सरकार ने दिए निर्देश, होंगे ये बड़े फायदे

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 26, 2021 12:55 IST

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को बैंक से मासिक पेंशन स्लिप मिलेगी । । बैंकों द्वारा जारी की जाने वाली स्लिप में जमा की गई राशि,कर कटौती के साथ-साथ भुगतान की गई मासिक पेंशन का भी पूरा विवरण दिया जाएगा । साथ ही उन्हें अब बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी ।

Open in App
ठळक मुद्देअब पेंशनभोगियों को बैंक देगा पेंशन पर्ची , ईज ऑफ लिविंग के तहत इस पर्ची में जमा की गई राशि,कर कटौती और भुगतान का भी पूरा विवरण होगा 15 जून को बैंकों औऱ सीपीसीसी की बैठक में लिया गया फैसला

दिल्ली : केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है  । अब पेंशनभोगियों को बैंक से मासिक पेंशन स्लिप मिलेगी ।  सरकार ने पेंशन देने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे पेंशन प्राप्त करने वालों को पूरी जानकारी के साथ पेंशन पर्ची जारी करें ।

15 जून 2021 को पेंशन वितरण करने वाले बैंकों और केंद्रीय पेंशन प्रसंस्करण केंद्रों (सीपीसीसी ) की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया की पेंशन भोगियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें पेंशन पर्ची भी जारी की जाए ।

एसएमएस और ईमेल के माध्यम से मिलेगी पेंशन स्लिप

केंद्र सरकार ने  बैंकों में को पेंशन भोगियों की ' इज ऑफ लिविंग' को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है । बैंकों  द्वारा जारी की जाने वाली स्लिप में जमा की गई राशि,कर कटौती के साथ-साथ भुगतान की गई मासिक पेंशन का भी पूरा विवरण दिया जाएगा । बैंक एसएमएस या ईमेल और यहां तक कि व्हाट्सएप के जरिए भी पेंशन स्लिप मुहैया करा सकते हैं।

अब बैंक जाने की जरूरत नहीं

केंद्र सरकार के इस कदम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग भत्तों खास डीआर और डीआर एरियर के बारे में जानने में मदद मिलेगी । साथ ही उन्हें अब  बैंक का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा । पेंशन स्लिप से पेंशन भोगियों के आयकर अनुपालन में भी आसानी होगी।

अब पेंशन स्लिप नहीं मिलेगी पूरी जानकारी

पेंशन विभाग ने 22 जून को दिए एक ज्ञापन में कहा कि पेंशन भोगियों की जीवन को आसान बनाने के लिए 15 जून को पेंशन देने वाले बैंकों को सीपीपीसी के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पेंशन भोगियों को मासिक पेंशन का विवरण प्रदान करने के मुद्दे पर चर्चा की गई।

बैंकों ने भी इस फैसले पर सहमति दी क्योंकि यह जानकारी पेंशन भोगियों को आयकर , महंगाई राहत भुगतान,डीआर बकाया आदि के संबंध में आवश्यक है । बैंकों ने इस विचार का स्वागत किया और जानकारी प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की । सातवें वेतन आयोग के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का वितरण किया जाता है। 

टॅग्स :भारत सरकारसातवां वेतन आयोगबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम