लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए, चार और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए व चार और रोगियों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही। मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 154 लोग संक्रमण से उबरे। पिछले साल महामारी के प्रसार के बाद से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,34,687 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक इनमें से 14.08 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,001 रोगियों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली में इस साल 15 अप्रैल के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 54 नए मामले सामने आए थे। इसके अलावा दो रोगियों की मौत हुई और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 833 है। सोमवार को ऐसे रोगियों की संख्या 912 थी। मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या पिछले साल नौ अप्रैल के बाद से सबसे कम रही। उस दिन उपचाराधीन रोगियों की तादाद 720 थी।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 69,866 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में उपलब्ध 14,548 बिस्तरों में से 476 पर रोगी हैं जबकि शेष बिस्तर खाली हैं। बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 80,841 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 29,113 ने पहली खुराक ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए