लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,738 और आंध्र प्रदेश में 381 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती, 28 अक्टूबर केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,738 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 49,37,135 हो गई। इसके अलावा 708 रोगियों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की तादाद 30,685 तक पहुंच गई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 381 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई है।

केरल में कल संक्रमण के 9,445 नए मामले सामने आए थे।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार से राज्य में 5,460 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 48,36,928 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 78,122 है।

विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 76,043 नमूनों की जांच की गई।

वहीं, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 381 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,65,235 हो गई है। एक रोगी की मौत होने के साथ ही मृतकों की तादाद 14,365 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया है कि 414 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 20,46,127 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,743 है।

बुलेटिन के अनुसार, चित्तूर जिले में सबसे अधिक 82 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कृष्णा जिले से 61 मामले सामने आए। कृष्णा जिले में एक रोगी की मौत भी हुई है। आज 39,000 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 2.94 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए