लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 76.16 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चौथे चरण के लिये शनिवार को हुए चुनाव में शाम पांच बजे तक 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान हुई हिंसा की वजह से निर्वाचन आयोग को कूच बिहार के सीतलकूची में एक बूथ पर मतदान स्थगित करना पड़ा।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव के इस चरण में 44 विधानसभा क्षेत्रों में फैले 15940 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, “हालांकि कूच बिहार के सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के तहत एक मतदान केंद्र संख्या 126 पर विशेष पर्यवेक्षकों से हिंसा की घटना की खबर प्राप्त होने के बाद, आयोग ने वहां चुनाव स्थगित कर दिया है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।”

इस चरण में 15940 मत इकाइयां (बीयू) और इतनी ही नियंत्रण इकाइयां (सीयू) और वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया गया। कम से कम एक बीयू, एक सीयू और एक वीवीपीएटी से एक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) इकाई तैयार होती है।

बयान में कहा गया, “चुनाव के दौरान (ईवीएम के) काम न करने की दर पिछले कुछ चुनावों के अनुभवों के जितनी ही थी।” इस संबंध में और विवरण नहीं दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय बलों द्वारा लोगों पर एक खास पार्टी के पक्ष में मतदान के लिये दबाव डाले जाने के आरोपों के बीच बयान में कहा गया कि आयोग के निर्देशों के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों समेत पुलिस अधिकारी तब तक मतदान केंद्रों के अंदर नहीं जा सकते जब तक कि कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी को उनकी आवश्यकता हो।

इसमें कहा गया, “यह आयोग का स्थायी निर्देश है कि मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले की शांति अवधि के दौरान जिन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां किसी बाहरी व्यक्ति को रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों में इस चरण तक 10 अप्रैल की अवधि तक रिकॉर्ड 283.70 करोड़ रुपये जब्त किये गए हैं। आंकड़ों में नकदी जब्त करने के अलावा, शराब, मादक द्रव्य, मुफ्त उपहार के आंकड़े भी शामिल हैं और यह 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान जब्त किये गए 44.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.4 गुना ज्यादा है।

आयोग ने कहा कि उसके सी-विजिल ऐप के जरिये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कुल 21,217 मामले सामने आए और इनमें से शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक 20,987 मामलों का निस्तारण कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए