लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 761 नये मामले, 68 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:11 IST

Open in App

ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,698 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 68 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,426 हो गयी।ओडिशा में नये मामलों में से 443 पृथकवास केंद्रों से सामने आए जबकि बाकी मामलों का संपर्क में आए लोगों की जांच से पता चला। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 289 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 117 नये मामले सामने आए। इस दौरान कटक में कोविड-19 के कारण 17 मरीजों की मौत हुई और जगतसिंहपुर में 15 लोगों की संक्रमण से जान गयी। ढेंकनाल में नौ, खुर्दा में आठ और जाजपुर में छह मरीजों की मौत हुई।अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 8,917 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,85,302 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में रविवार को 1,078 मरीज ठीक हुये हैं। संक्रमण की दर 5.70 प्रतिशत है। राज्य में रविवार को 60,791 नमूनों की जांच की गयी और अब तक 1.75 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी हैं। इस बीच प्रदेश में अब तक टीकों की 2,04,48,414 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 48,30,273 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। बच्चों के टीकाकरण को लेकर राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख सी बी के मोहंती ने कहा, “ बच्चों पर तीसरी लहर का खतरा अधिक है क्योंकि वयस्कों में बहुत सारे लोगों को टीका लग गय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप