लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की 75वीं जयंतीः राहुल ने कहा- पिता ने मुझे सिखाया कि कभी किसी से नफरत मत करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 12:52 IST

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं। राजीव एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे व जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।''

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने कहा, ''अपने पिता से मैंने सीखा कि लोगों की बातों को कैसे सुना जाए।राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनसे मिली शिक्षा को याद किया।

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं। राजीव एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे व जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।''

राहुल ने कहा, ''मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी किसी से नफरत मत करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।'' प्रियंका ने कहा, ''अपने पिता से मैंने सीखा कि लोगों की बातों को कैसे सुना जाए और उनके लिए अपने दिल में जगह बनाई जाए, चाहे वो हमसे कितने भी विपरीत हों।''

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। जब राजीव प्रधानमंत्री बने थे तब उनकी उम्र केवल 40 साल थी। वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। 

टॅग्स :राजीव गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील