लाइव न्यूज़ :

मेडिकल में अगले 5 साल में 75000 सीटें बढ़ेंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से की घोषणा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 15, 2024 11:35 IST

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 साल में सरकार मेडिकल की 75,000 सीट सर्जित करने का काम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताई मेडिकल छात्रों को सरकार की योजनाकहा- अगले 5 सालों में 75000 सीट सर्जित होंगीइसके अलावा ये भी बताया कि पिछले 10 सालों में मेडिकल क्षेत्र में क्या सुधार हुए हैं

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 98 मिनट के भाषण में महिलाओं और बेटियों पर हो रहे अत्याचार की बात तो की ही, साथ में भारत की अगले 5 साल की दशा और दिशा बता दी। उन्होंने ये भी कहा कि इस बीच एमबीबीएस की 75000 सीट को सर्जित करने का काम सरकार करेगी।

यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में 1 लाख मेडिकल सीट सर्जित करने को लेकर सरकार ने इस बात को सुनिश्चित किया है। इस बीच 25,000 युवा विदेश में मेडिकल की शिक्षा ले रहे हैं, उन्हें ऐसी जगहों पर जाना पड़ रहा है कि मुझे आश्चर्य होता है। इसे देखते हुए हमनें निर्णय किया कि अगले 5 सालों में मेडिकल सीट में वृद्धि कर इसे 75000 किया जाएगा।

मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में अस्पतालों की संख्या बढ़ाने और मेडिकल उम्मीदवारों को उनके सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए कुल मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने की भी बात की।

उन्होंने कहा, “हमने अस्पतालों की संख्या में वृद्धि को मंजूरी देकर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है। हमने मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि की भी घोषणा की है ताकि हमारे बच्चे डॉक्टर के रूप में देश की सेवा करने के अपने सपने को पूरा कर सकें"।

पीएम मोदी ने टियर-2 और 3 शहरों के छात्रों द्वारा चमत्कार हासिल करने के बारे में भी बात की। उन्होंने अपनी बातों को विस्तार देते हुए कहा, "मेरे देश में 100 स्कूल हैं, जहां बच्चे सैटेलाइट बना रहे हैं और एक दिन उन्हें रिलीज करने की इच्छा भी रखते हैं। आज हजारों टिंकरिंग लैब नए वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं। आज हजारों टिंकरिंग लैब लाखों बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रही हैं। मैं अपने देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, आप जितने अवसर चाहते हैं, ये देश उससे अधिक अवसर पैदा करने में सक्षम है।"।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPकोलकाताMedical and HealthMedical College cum Hospitalkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?