लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर सहित मंत्रियों की सैलरी में होगी 75% की कटौती, सरकारी कर्मचारियों के वेतन भी कटेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2020 10:34 IST

नौकरी वालों के साथ-साथ पेंशन पाने वाले पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों के पेंशन में भी 50 परसेंट तक की कटौती करने का फैसला तेलंगाना सरकार ने लिया है। इसके अलावा क्लास 4 कर्मचारियों की सैलरी या रिटायर्ड ग्रुप 4 कर्मचारियों के पेंशन में सरकार 10 परसेंट की कटौती करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण तेलंगाना में वेतन और पेंशन में भारी कटौती।केसीआर सरकार ने दिया 75 परसेंट तक सैलरी कट का फैसला।

हैदराबाद: कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसे घातक वायरस का दुष्प्रभाव झेल रहे भारत में इससे होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। ऐसे में तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) सरकार ने फैसला किया है कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य के खजाने पर आर्थिक संकट बढ़ गया है, जिसकी वजह से इस बार मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, विधायकों, विधान पार्षदों की सैलरी में 75 परसेंट तक की कटौती की जाएगी।

यही नहीं, आईएस सहित आईपीएस, आईएफएस की सैलरी में भी 60 प्रतिशत की कटौती होगी। अन्य वर्गों के कर्मचारियों की सैलरी में 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। पेंशन पाने वाले पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों के पेंशन में भी 50 परसेंट तक की कटौती करने का फैसला तेलंगाना सरकार ने लिया है। इसके अलावा क्लास 4 कर्मचारियों की सैलरी या रिटायर्ड ग्रुप 4 कर्मचारियों के पेंशन में सरकार 10 परसेंट की कटौती करेगी।

मालूम हो, सोमवार को मुख्यमंत्री केसीआर ने हैदराबाद में एक उच्चस्तरीय मीटिंग के दौरान राज्य की बदहाल वित्तीय स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी की सैलरी से कटौती करने का फैसला किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स, विधायकों, एमएलसी, राज्य सरकार के कॉरपोरेशन के चेयरमैन, शहरी और लोकल बॉडी के प्रतिनिधियों की सैलरी में से 75 परसेंट की कटौती की गई है।

वैसे आर्थिक तंगी से जूझ रही केसीआर सरकार ने राज्य सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा शिक्षकों के वेतन में भी कटौती करने का मन बनाया है। उनकी सैलरी में 50 परसेंट की कटौती कर दी गई है। वहीं, वेतन में की जा रही कटौती को लेकर सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार के निगम या दूसरे विभागों में काम कर रहे स्टाफ की सैलरी में इसी आधार पर कटौती होगी।

मगर अभी तक यह नहीं बताया गया है कि सभी को कटकर सैलरी कब तक मिलेगी। हालांकि, ये माना जा रहा है कि 1 अप्रैल को आने वाली सैलरी कटकर आएगी। राज्य सरकार ने अब तक यह घोषणा नहीं की है कि ये कब तक जारी रहेगा, लेकिन उम्मीद है कि मंगलवार (31 मार्च) को इसके लिए औपचारिक आदेश जारी किया जा सकता है। औपचारिक आदेश आने के बाद ये साफ़ हो जाएगा कि सरकार का फैसला कब तक लागू रहेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनतेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए