लाइव न्यूज़ :

UP: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 3 दिनों में हुआ है 7 लाख 45 हजार मीट्रिक टन अनाज का वितरण, जमाखोरी पर सख्त हुई सरकार

By सुमित राय | Updated: April 17, 2020 17:04 IST

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया बताया कि 15 अप्रैल से शुरू हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख राशन कार्ड पर राशन बांटा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 3 करोड़ 55 लाख राशन कार्ड में से 1 करोड़ 78 लाख राशन कार्ड पर राशन बांटा जा चुका है।अवनीश अवस्थी ने बताया कि लगभग 7 लाख 45 हजार 618 मीट्रिक टन खाद्यान्न सामग्री का वितरण हुआ है।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और लॉकडाउन के बीच लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच यूपी सरकार ने लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, "जमाखोरी और कालाबाजारी के लिए 435 FIR दर्ज करते हुए 549 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, फेक न्यूज़ के भी कई मामले आए हैं 375 मामले हमारे सामने आए हैं उनपर भी हमने कार्रवाई की है।"

अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 78 लाख राशन कार्ड पर राशन बांटा जा चुका है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत कुल मिलाकर 3 करोड़ 55 लाख राशन कार्ड में से 1 करोड़ 78 लाख राशन कार्ड पर राशन बांटा जा चुका है, जो 15 अप्रैल को ही शुरू हुआ है।"

अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा खाद्यान्न सामग्री का वितरण उत्तर प्रदेश में हुआ है। लगभग 7 लाख 45 हजार 618 मीट्रिक टन खाद्यान्न सामग्री का वितरण हुआ है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 805 पहुंच गई है। यूपी में अब तक कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण को 13387 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 437 लोगों की मौत हो चुकी है और 1748 मरीज ठीक भी हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब भारत में कोरोना वायरस के कुल 11201 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार