लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 74% लोग चाहते हैं ऑड-ईवन, यूसी के सर्वे में कहा- जीवन भर लागू हो नियम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2019 17:36 IST

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऑड-ईवन स्कीम की मीयाद बढ़ाने की बात कही है. ऐसे में यूसी ब्राऊजर ने अपने दिल्ली के यूजर्स के बीच एक सर्वेक्षण किया जिसमें 74 प्रतिशत लोगों ने ऑड-ईवन पर सहमति जताई है. साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि यह नियम, जीवन भर लागू होना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देयूसी ब्राऊजर ने अपने दिल्ली के यूजर्स के बीच यह सर्वे किया और इसमें 12 हजार 362 लोगों ने हिस्सा लिया.इसमें 74 प्रतिशत लोगों ने ऑड-ईवन जारी रखने के लिए सहमति जताई.

देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में प्रदूषण एक बार फिर लौट आया है. लोग घरों के अंदर भी प्रदूषण को महसूस कर रहे हैं और परेशान हैं. स्कूलों को बंद कर दिया गया है ऑफिसों में लोग मास्क लगा कर पहुंच रहे हैं.

इस बीच दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऑड-ईवन स्कीम की मीयाद बढ़ाने की बात कही है. ऐसे में यूसी ब्राऊजर ने अपने दिल्ली के यूजर्स के बीच एक सर्वेक्षण किया जिसमें 74 प्रतिशत लोगों ने ऑड-ईवन पर सहमति जताई है. साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि यह नियम, जीवन भर लागू होना चाहिए. 

यूसी ब्राऊजर ने अपने दिल्ली के यूजर्स के बीच यह सर्वे किया और इसमें 12 हजार 362 लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें 74 प्रतिशत लोगों ने ऑड-ईवन जारी रखने के लिए सहमति जताई. इसके साथ ही 26 फीसदी लोगों का मानना था कि यह लागू नहीं होना चाहिए. इस ऑनलाइन सर्वे में सिर्फ दिल्ली के लोगों ने हिस्सा लिया. सर्वे में हिस्सा लेने आए लोगों ने रोचक कमेंट भी किए. उनमें से ज्यादातर लोगों का कहना था कि इस नियम को परमानेंट कर देना चाहिए. जबकि, कुछ लोगों ने परेशानी उठाने की बात भी लिखी.

कुछ लोग दिल्ली सरकार के इस कदम की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं. जबकि, कुछ ने लिखा है कि सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही इसे लागू करना चाहिए. हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो लिखते हैं कि उन्हें काफी परेशानी हो रही है साथ ही कुछ लोगों ने कहा कि ऑटो और टैक्सी वाले इस स्थिति का गलत लाभ उठाते हैं और ज्यादा पैसा वसूलते हैं. लेकिन, ज्यादातर लोगों ने ऑड-ईवन के पक्ष में ही अपनी बातें लिखी हैं.

टॅग्स :ओड इवन रूलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज