लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने किए 74 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अहमदाबाद, सूरत और वड़ोदरा में नए पुलिस प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: August 2, 2020 15:21 IST

गुजरात सरकार ने कोरोना संकट के बीच 74 आईपीएल अधिकारियों का तबादला कर दिया है और अहमदाबाद, सूरत तथा वड़ोदरा में नए पुलिस प्रमुख नियुक्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 74 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।एक दिन पहले अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया गया था।

अहमदाबाद।गुजरात सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 74 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है और अहमदाबाद, सूरत तथा वड़ोदरा में नए पुलिस प्रमुख नियुक्त किए हैं। इस बाबत आदेश शनिवार देर रात जारी किया गया। इससे एक दिन पहले अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था।

आदेश के मुताबिक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं डीजीपी-सीआईडी (अपराध एवं रेलवे) संजय श्रीवास्तव को अहमदाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अहमदाबाद में विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय कुमार तोमर को सूरत का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह आर.बी ब्रह्मभट्ट का स्थान लेंगे, जिन्हें वड़ोदरा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

वड़ोदरा के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत को राजधानी गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) बनाया गया है। वड़ोदरा के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के.जी. भाटी को अहमदाबाद रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। फेरबदल में अनेक जिलों के कई पुलिस उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है और पदोन्नत किया गया है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील