लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नए मामले, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:31 IST

Open in App

भोपाल, पांच नवंबर मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,74,825 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,992 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर व राजगढ़ में दो-दो, तथा भोपाल में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 685 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 485, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 207 एवं ग्वालियर में 166 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 180 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 65, जबलपुर में 33 एवं ग्वालियर में 57 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,74,825 संक्रमितों में से अब तक 1,64,067 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,766 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 817 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए