लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 725 नए मामले

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:54 IST

Open in App

आइजोल, 11 सितंबर मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 725 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,751 हो गई। शुक्रवार की तुलना में आज 330 कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बुलेटिन में बताया गया कि दैनिक संक्रमण दर 10.73 फीसदी दर्ज की गई। आइजोल जिले से सबसे ज्यादा 438 मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई से 72 और लॉन्गतलाई से 48 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार नए संक्रमित मरीजों में कम से कम 168 बच्चे हैं। वहीं संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 233 बनी हुई है। इस पूर्वोत्तर राज्य में 12,347 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 57,171 हो गई।

इसी बीच जोरम पीपल्स मुवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कोविड-19 महामारी से उचित तरीके से नहीं निपटने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप से सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट ने इनकार किया।

जेडपीएम के विधायक दल के नेता लालडुहोमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों, गिरजाघरों और गैर सरकारी संगठनों से सहयोग मिलने के बाद भी कोविड-19 संकट से निपटने में पूरी तरह से नाकामयाब रही। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी के अनुसार शुक्रवार तक 6.63 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए