लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 72 नए मामले, संक्रमण दर 10.45 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 11:42 IST

Open in App

आइजोल, 27 दिसंबर मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 72 नए मामले आने से संक्रमण की दैनिक दर 10.45 प्रतिशत हो गयी है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नए मामलों को मिला कर कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,40,564 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 539 पर पहुंच गयी है।

संक्रमण के नए मरीजों में 20 बच्चे शामिल हैं। आइजोल जिले में सबसे अधिक 42 मामले आए। इसके बाद मामित में 17, सैतुअल में सात, सेरचिप में पांच और कोलासिब जिले में एक मामला आया।

बयान के मुताबिक, मिजोरम में कोविड-19 के अभी 1,399 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,38,626 मरीज इससे स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.62 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.38 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कोविड-19 के लिए 14.97 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि 7.29 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है। इनमें से 5.87 लाख लोगों को टीकों की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए