लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 715 नये मामले

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:15 IST

Open in App

जयपुर, 25 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 715 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,890 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5149 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 715 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,27,890 हो गई है, जिसमें 5149 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में से जोधपुर में 127, कोटा में 80, जयपुर में 77, उदयपुर में 67, डूंगरपुर में 55, अजमेर में 54, सिरोही में 49, भीलवाडा-राजसमंद में 22-22, बारां में 18, अलवर-प्रतापगढ-चित्तौड़गढ़ में 14-14, नागौर में 13, सीकर में 12 नये मामल सामने आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में 238 और कोरोना वायरस के मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,19,933 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2808 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में 522, जोधपुर में 308, अजमेर में 223, कोटा में 169, बीकानेर में 167, उदयपुर में 127, भरतपुर में 120, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए