लाइव न्यूज़ :

उप्र: कोरोना वायरस संक्रमण के 714 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:42 IST

Open in App

लखनऊ, चार जनवरी उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने के बाद अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8,413 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 714 नये मामले सामने आये हैं।

राज्‍य में अब संक्रमितों की कुल संख्‍या 5,88,882 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 714 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में 1,054 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

उन्‍होंने बताया कि अब तक 5,67, 964 लोग स्‍वस्‍थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के अनुसार, राज्‍य में इस समय 12,505 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 5,012 गृह पृथक-वास में हैं और 1,339 निजी अस्‍पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि बाकी का सरकारी अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वाले मरीज़ों की दर 96.45 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 1.19 लाख से ज्‍यादा नमूने परीक्षण के लिए भेजे गये जबकि अब तक 2.44 करोड़ से ज्‍यादा लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 162 नये संक्रमित मिले हैं जबकि वाराणसी में 44, प्रयागराज में 38 और गोरखपुर में 37 नये संक्रमित पाये गये हैं। इसी अवधि में लखनऊ और वाराणसी में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो