लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका वायुसेना की 70वीं वर्षगांठ: एयर शो में सूर्यकिरण, सारंग, तेजस भाग लेंगे

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने शनिवार को कहा कि श्रीलंकाई वायु सेना की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर तीन से पांच मार्च तक कोलंबो में आयोजित होने वाले एक ‘एयर शो’ में सूर्यकिरण, सारंग और हल्का लड़ाकू विमान तेजस हिस्सा लेंगे।

भारतीय वायुसेना की हवाई करतब टीम, फिक्स्ड विंग ‘सूर्यकिरण’ और रोटरी विंग ‘सारंग’, के साथ तेजस विमान शनिवार को कोलंबो पहुंचा।

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंकाई वायुसेना (एसएलएएफ)की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर तीन से पांच मार्च तक कोलंबो के गाले फेस में आयोजित होने वाले एक एयर शो में सूर्यकिरण, सारंग और तेजस भाग लेंगे।’’

बल ने कहा, ‘‘एसएलएएफ की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में आईएएफ की भागीदारी मजबूत पेशेवर संबंधों की एक और अभिव्यक्ति है जो दो वायुसेनाएं साझा करती हैं।’’

आईएएफ सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) ने इससे पहले 2001 में एसएलएएफ की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर श्रीलंका का दौरा किया था।

आईएएफ और एसएलएएफ के बीच प्रशिक्षण, परिचालन आदान-प्रदान और विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कई वर्षों तक सक्रिय सहयोग देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?