लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 707 नए मामले : कोलकाता, उत्तरी 24 परगना में बढ़ रहा संक्रमण

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:08 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में घनी आबादी वाले कोलकाता और उत्तरी 24 परगना जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 707 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 15,52,071 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में रविवार को बताया गया कि संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 18,502 हो गई है। मौत के अधिकतर मामले नादिया और उत्तरी 24 परगना जिलों से आए। बुलेटिन के मुताबिक कोलकाता में संक्रमण के 128 नए मामलों और उत्तरी 24 परगना में 119 नए मामलों की पुष्टि हुई। दोनों जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। कोलकाता में 25 अगस्त को 973 मरीज इलाजरत थे और अब उनकी संख्या बढ़कर 1215 हो गयी है। वहीं, उत्तरी 24 परगना में इसी अवधि में मरीजों की संख्या 1128 से 1198 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8652 है। नादिया में पांच, उत्तरी 24 परगना में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 723 लोगों के ठीक हो जाने से अब तक 15,24,917 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1.72 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए