लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 707 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 30 दिसंबर कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 707 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,06,505 हो गयी, जबकि तीन और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,327 पर पहुंच गयी।

राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान संक्रमण के नये मामलों में अचानक काफी वृद्धि देखी जा रही है। इससे पहले बुधवार को राज्य में 566 जबकि मंगलवार को 356 नये मामले सामने आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 252 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,59,926 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,223 हो गयी है।

बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 565 नये मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में बृहस्पतिवार को 1,14,686 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,63,50,280 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 0.61 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.42 प्रतिशत बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए