लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में बाढ़ ने मचाई तबाही, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को दी हालात की जानकारी

By सुमित राय | Updated: August 30, 2020 09:16 IST

मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य के 9 जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं।मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में अब तक बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से बात की और हालात की जानकारी दी।

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य के 9 जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं और इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में अब तक बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से बात की और हालात की जानकारी दी।

शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बताया, "मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। छिंदवाड़ा में बाढ़ में फंसे 5 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।"

उन्होंने बताया, "एयरफोर्स के दो हलीकॉप्टर होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन के लिए आने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनको रास्ते से ही बाहर लौटना पड़ा है। एक झांसी और एक नागपुर गया है। हमने और अतिरिक्त हेलीकॉप्टर एयरफोर्स से मांगे हैं। NDRF और SDRF की टीमें पूरी तरह से लगी हुई हैं।"

इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशबाढ़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील