लाइव न्यूज़ :

यूपी के बरेली में कैंटर-एंबुलेंस की जबरदस्त टक्कर में 7 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

By अनिल शर्मा | Updated: May 31, 2022 09:31 IST

यूपी सीएमओ ने बयान में लिखा-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ हैहादसे में एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम्बुलेंस और कैंटर के बीच जबरदस्त टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। सामने आई हादसे की तस्वीरों में एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहीं कैंटर के पिछले हिस्से को नुकसान हुआ है।

इस बाबत यूपी सीएमओ कार्यालय ने बयान जारी कर मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया है। यूपी सीएमओ ने बयान में लिखा-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बरेली के SSP रोहित सजवाण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि  दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एम्बुलेंस दिल्ली से आ रही थी। सुबह 6-6:30 बजे एम्बुलेंस डिवाइडर को पार करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। एम्बुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह