लाइव न्यूज़ :

68 प्रतिशत महिलाओं की वित्तीय निर्णय में बराबर की भागीदारी: सर्वेक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 15:27 IST

सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर महिलाएं मासिक बचत के नियम को मानती हैं। केवल 30 प्रतिशत महिलाओं ने ही म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय विकल्पों में निवेश करने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिलाओं की वित्तीय निर्णय लेने में हिस्सेदारी बढ़ रही है।सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर महिलाएं मासिक बचत के नियम को मानती हैं।

भारतीय महिलाओं की वित्तीय निर्णय लेने में हिस्सेदारी बढ़ रही है। एक सर्वेक्षण के अनुसार 68 प्रतिशत महिलाएं या तो अपने पैस का प्रबंधन खुद कर रही हैं या अपने परिवारों के वित्तीय निर्णय में बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। ऑनलाइन वित्त सेवाएं उपलब्ध कराने वाली स्क्रिपबॉक्स के सर्वेक्षण के अनुसार केवल दस प्रतिशत महिलाएं ही वित्तीय निर्णय लेने की जिम्मेदारी अपने परिवार के किसी पुरुष सदस्य को सौंप देती हैं।

सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर महिलाएं मासिक बचत के नियम को मानती हैं। केवल 30 प्रतिशत महिलाओं ने ही म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय विकल्पों में निवेश करने की बात कही। स्क्रिपबॉक्स देशभर में 600 से अधिक महिलाओं के बीच फरवरी 2020 में यह सर्वेक्षण किया। इसमें शामिल होने वाली महिलाओं में 70 प्रतिशत 30 वर्ष से कम आयु की, 24 प्रतिशत 30 वर्ष से अधिक आयु और बाकी 50 वर्ष की आयु से अधिक की थीं।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘ 68 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह अपने वित्तीय फैसले खुद लेती है या अपने परिवार के वित्तीय निर्णयों में बराबर की हिस्सेदारी रखती हैं।’’सर्वेक्षण के अनुसार 47 प्रतिशत महिलाएं खुद को वित्तीय साक्षर बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर भरोसा करती हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से निजी वित्त प्रबंधन का परामर्श लेती हैं।

करीब 80 प्रतिशत महिलाएं मासिक बचत में भरोसा करती हैं। जबकि 20 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अपनी मासिक आय का करीब आधा तक बचा लेती हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील