लाइव न्यूज़ :

अपने देश में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने को 68 प्रतिशत छात्रों ने तरजीह दी : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:44 IST

Open in App

हाल में किये गए एक सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के 3000 छात्रों में से करीब 68 प्रतिशत छात्रों ने कहा कि उन्होंने अपने देश में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने को प्राथमिकता दी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। ‘स्टूडेंट क्वेस्ट सर्वे रिपोर्ट’ शीर्षक वाले सर्वेक्षण में भारत और दक्षिण एशिया के 2,000 स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा के 6,600 से अधिक छात्रों ने जवाब दिया। कुल मिलाकर इस साल कुल छात्रों में से 25 फीसदी उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में चार फीसदी कम है। यह सर्वेक्षण शिव नादर विश्वविद्यालय, नोएडा और एक स्वंयसेवी संगठन इंटरनेशनल करियर एंड कॉलेज काउंसलिंग (आईसी3) संस्थान द्वारा किया गया था। यह संगठन हाई स्कूल प्रशासकों, शिक्षकों और परामर्शदाताओं के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण संसाधनों के माध्यम से दुनिया भर के उच्च विद्यालयों को सहायता प्रदान करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौवीं और 10वीं कक्षा के छात्रों में से 49 प्रतिशत ने अपने देश में पढ़ाई करने को तरजीह दी जबकि 24 प्रतिशत ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया। सर्वेक्षण के अनुसार, छात्र हाई स्कूल में ही अपने करियर और संबंधित नौकरी की संभावनाओं के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘71 प्रतिशत छात्रों ने पहले ही अपने भविष्य के रोजगार के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय को चुनने में शीर्ष तीन कारकों में संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, रैंकिंग और कार्यक्रम डिजाइन शामिल हैं। चौथे स्थान पर फीस थी, उसके बाद संकाय सदस्यों की गुणवत्ता रही।’’ सर्वेक्षण के अनुसार 83 प्रतिशत छात्र दूसरे देश में पढ़ाई करने का सबसे बड़ा कारण ‘‘शिक्षा की गुणवत्ता’’ को मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप