लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,715 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 6,715 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गई है। इस महामारी से 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 6,769 पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 6,715 नये मामलों की पुष्टि हुई है जबकि त्योहारों के दौरान और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमित होने की दर 12.84 प्रतिशत है।

यह लगातार तीसरा दिन है जब मामलों की संख्या छह हजार के पार दर्ज की गई है।

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को इस महामारी से 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 6,769 हो गई है।

इसके अनुसार, बृहस्पतिवार को इलाजरत मरीजों की संख्या 38,729 रही जबकि बुधवार को यह संख्या 37,379 थी।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 4,16,653 हो गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए