लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 671 नए मामले

By भाषा | Updated: January 14, 2021 01:30 IST

Open in App

रायपुर, 13 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 671 नए मामले सामने आए हैं तथा राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,91,484 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 94 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 556 लोगों ने घर पर पृथक-वास पूर्ण किया है। इस अवधि में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बुधवार को संक्रमण के 671 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 158, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 60, बालोद से 20, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से पांच, धमतरी से 14, बलौदाबाजार से 20, महासमुंद से 26, गरियाबंद से आठ, बिलासपुर से 61, रायगढ़ से 11, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 41, मुंगेली से छह, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 22, कोरिया से 18, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 13, जशपुर से 24, बस्तर से आठ, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से तीन, कांकेर से 10, बीजापुर से एक, और अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,91,484 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,80,166 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 7,791 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3,527 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,767 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 743 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए