लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6658 नए मामले, 33 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:12 IST

Open in App

जयपुर, 15 अप्रैल राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6658 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,87,950 हो गई।

वहीं, राज्य में इस घातक संक्रमण से 33 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 3041 तक पहुंच गई। राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से 24 घंटे में होने वाली मौतों व नये संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6658 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,87,950 हो गई है जिसमें 49,276 रोगी उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य में सामने आए संक्रमितों में जयपुर में 848,, जोधपुर में 847, उदयपुर में 711, कोटा में 638, अलवर में 361, भीलवाडा में 332, अजमेर में 258, डूंगरपुर में 239, बीकानेर में 194 नये संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 2254 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,35,633 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते 24 घंटे में हुई मौतों में बीकानेर, कोटा में चार-चार, अलवर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, उदयपुर में तीन-तीन, नागौर, पाली में दो-दो, अजमेर, बांरा,चित्तौड़गढ़, चूरू,जालौर, सीकर में एक-एक मरीज की मौत शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए