लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 644 नए मामले, सात संक्रमितों ने दम तोड़ा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 सितंबर ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 72 बच्चों समेत 644 नए संक्रमित मिले जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 10,22,594 पहुंच गए हैं। वहीं और सात मरीजों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की तादाद 8,157 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 में से 24 जिलों में नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 375 मामले पृथक केंद्रों से आए हैं जबकि 269 मरीज स्थानीय संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 283 नए मरीज मिले हैं। इसी जिले में राज्य की राजधानी भुवनेश्वर स्थित है। वहीं कटक में 77, बालासोर में 34 मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 72 बच्चे और किशोर हैं जिनमें संक्रमण दर 11.8 फीसदी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि अंगुल, कटक, जाजपुर, खुर्दा, नबरंगपुर, पुरी और सुंदरगढ़ जिलों में कोविड-19 से सात मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित 53 अन्य मरीजों की दूसरी बीमारी की वजह से मौत हुई है।

राज्य में 5713 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 10,08,671 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में कोविड रोधी टीके की 2.87 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं जिनमें से 77,10,601 लोगों ने टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए