लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 625 नये मामले, 67 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:08 IST

Open in App

ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 625 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,02,323 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 80 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,493 हो गयी। ओडिशा में पिछले छह दिनों से लगातार संक्रमण के नये मामलों में कमी देखने को मिल रही है। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 214 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में 56 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आए। इस दौरान कटक में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद जगतसिंहपुर में 14 मरीजों की मौत हुई जबकि ढेंकनाल में आठ लोगों की संक्रमण से जान गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 8,443 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 9.86 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में सोमवार को 1072 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 53,527 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, अब तक 1.75 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत के बाद से सोमवार तक टीकों की 2.07 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 48.96 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। इस बीच, ओडिशा सरकार के पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर को खोलने के फैसले के एक दिन बाद, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को राजधानी में मंदिरों में प्रवेश के लिए पूरी तरह से टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया। बीएमसी ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने वालों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी, जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर