लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में अपने इस दोस्त संग रचाई शादी, अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी बधाई

By अनुराग आनंद | Updated: March 9, 2020 12:39 IST

मुकुल वासनिक महाराष्ट्र के राजनेता बालकृष्ण के पुत्र हैं और वह महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख दलित चेहरों में से एक हैं। अशोक गहलोत ने वासनिक की शादी पर बधाई देने के लिए ट्वीट भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मुकुल वासनिक जी और रवीना खुराना जी को एक जोड़े के रूप में इस नई यात्रा शुरू करने के लिए हार्दिक बधाई।मुकुल वासनिक अविवाहित थे और मीडिया में उनका नाम पिछले साल अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आने लगा था, जब अगस्त 2019 में राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने अपने पुराने दोस्त रवीना खुराना से एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई। शादी के लिए आयोजित इस निजी समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। शादी समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी मौजूद थे।

मुकुल वासनिक महाराष्ट्र के राजनेता बालकृष्ण के पुत्र हैं और वह महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख दलित चेहरों में से एक हैं। अशोक गहलोत ने वासनिक की शादी पर बधाई देने के लिए ट्वीट भी किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि विशिंग मुकुल वासनिक जी और रवीना खुराना जी को एक जोड़े के रूप में इस नई यात्रा शुरू करने के लिए हार्दिक बधाई। आने वाले वर्ष आपके जीवन का सबसे सुखद समय साबित हो। धन्य हो।

Wishing Mukul Wasnik Ji and Raveena Khurana Ji heartiest congratulations on embarking on this new journey together as a couple. May the coming years prove to be the happiest time of your life. Stay blessed. pic.twitter.com/XPVMx0CjXf— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 8, 2020

बता दें कि मुकुल वासनिक अविवाहित थे और मीडिया में उनका नाम पिछले साल अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आने लगा था, जब अगस्त 2019 में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था लेकिन कांग्रेस कार्य समिति ने उनके इस्तीफ़े को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद अचानकर वासनिक का नाम अध्यक्ष पद के लिए ट्रेंड करने लगा था। लेकिन, इसका हकिकत से कोई लेना देना नहीं था क्योंकि तब मल्लिका अर्जुन खड़से समेत कई नेताओं के नाम की चर्चा भी सोशल मीडिया पर थी।

इसके अलावा, बता दें कि उनके पिता बालकृष्ण वासनिक बुलढाना से सिर्फ़ 28 साल की उम्र में सांसद चुने गए थे। अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वासनिक ने महज़ 25 साल की आयु में लोकसभा का चुनाव जीता था। उस समय वह सबसे कम उम्र के सांसद थे। उनके पिता तीन बार बुलढाना से सांसद रहे। पिता के बाद मुकुल वासनिक ने बुलढाना की अपनी पारंपरिक सीट से 1984, 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव जीता था।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील