लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:26 IST

Open in App

मंगलवार को शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं : प्रादे92 महाराष्ट्र दूसरी संपूर्णलीड राणेउद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़’ मारने वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित टिप्पणी के कारण राजनीतिक घमासान शुरू होने और राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दि62 राहुल एनएमपी देश की 70 साल की पूंजी को प्रधानमंत्री ने बेच दिया, युवाओं के भविष्य पर हमला किया: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना (एनएमपी) की घोषणा को युवाओं के ‘भविष्य पर हमला’ करार देते हुए मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल में बनी देश की पूंजी को अपने कुछ उद्योगपति मित्रों के हाथों में बेच दिया। दि10 अफगान भारत निकासीभारत अफगानिस्तान से 78 और लोगों को वापस लायानयी दिल्ली, भारत मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था।दि43 अफगान भारत यूएनएचआरसीउम्मीद है कि अफगानिस्तान की स्थिति पड़ोसियों के लिए चुनौती नहीं बनेगी : भारत ने यूएनएचआरसी में कहानयी दिल्ली, भारत ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति उसके लिए 'गंभीर चिंता' का विषय है और उसे उम्मीद है कि यह पड़ोसियों के लिए चुनौती नहीं बनेगी तथा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूह द्वारा देश का उपयोग नहीं किया जाएगा। दि56 अदालत दंगे दिल्ली दंगे: यूएपीए के तहत गिरफ्तार आरोपी ने पूछा, अनुराग ठाकुर व कपिल मिश्रा के खिलाफ प्राथिमकी क्यों दर्ज नहीं की गईनयी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले साल भड़के दंगों के मामले में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया एल्युमनी एसोसिएशन के प्रमुख शिफा-उर-रहमान ने मंगलवार को अदालत में पूछा कि दंगों को भड़ाकने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई है? प्रादे65 उप्र अदालत मुजफ्फरनगर दंगे मुजफ्फरनगर दंगे: अदालत ने नफरत भरे भाषण के सिलसिले में एक सितंबर को होंगे आरोप तयमुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर के 2013 के सांप्रदायिक दंगे से संबद्ध नफरत भरे भाषण के सिलसिले में एक स्थानीय विशेष अदालत मंगलवार को पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों समेत 10 आरोपियों के विरूद्ध आरोप निर्धारित नहीं कर सकी क्योंकि वे (आरोपी) पेश नहीं हुए। दि51 दिल्ली न्यायालय आत्मदाह मौतउच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की मौत नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के बाहर एक पुरुष के साथ कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 24 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। दि20 कांग्रेस राहुल लीड छत्तीसगढ़ राहुल ने बघेल और सिंहदेव के साथ बैठक कर सुलह कराने की कोशिश की नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक कर दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया। वि23 यूएनएचआरसी अफगानिस्तानतालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बर्बरता की खबरें मिली हैं : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुखजिनेवा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बर्बरता से संबंधित पक्की खबरें मिली हैं जिनमें आम लोगों और हथियार डाल चुके सुरक्षाकर्मियों को तत्काल मृत्युदंड दिया जाना तथा महिलाओं पर प्रतिबंध लगाना शामिल है। वि29 चीन जी7 अफगानिस्तान तालिबान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने संबंधी कदम सार्थक साबित नहीं होगा: चीन बीजिंग, अफगानिस्तान के संकट और तालिबान के खिलाफ संभावित आर्थिक प्रतिबंधों पर चर्चा के वास्ते जी7 देशों की मंगलवार को प्रस्तावित बैठक से पहले चीन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को अतीत से सबक सीखना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए। अर्थ6 अध्ययन जीडीपी अप्रैल-जून की तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 18.5 प्रतिशत रहने का अनुमान : एसबीआई रिपोर्ट मुंबई, देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में 18.5 प्रतिशत रहेगी। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप में यह अनुमान लगाया गया है। खेल18 खेल पैरालंपिक उद्घाटन समारोहतोक्यो में पैरालंपिक की शानदार शुरुआत, उद्घाटन समारोह में दिखा पैरा खिलाड़ियों का दमखमतोक्यो, पैरा खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए 16वें पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह मंगलवार को यहां शुरू हुआ, जिसमें कोविड-19 महामारी के कारण हो रही रुकावटों के बीच आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति