लाइव न्यूज़ :

यूपी के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्राली के पुल से नीचे गिरने से 6 लोगों की मौत, 10 घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2023 18:13 IST

एएसपी ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि घटना में छह लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभागवत कथा के लिए जल लेने ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 30 लोग सवार थे और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंकामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर की इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना इलाके में शनिवार को भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के पुल के ऊपर से गर्रा नदी में गिर जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 30 लोग सवार थे और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

घटनास्‍थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर के गर्रा नदी पुल पर अजमतपुर गांव से भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली नदी में जा गिरी। उन्होंने कहा कि अभी तक के पूछताछ में जानकारी मिली है कि ट्राली पर 30 से अधिक लोग सवार थे। 

एएसपी ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि घटना में छह लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को तिलहर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में रखा गया है। 

इस बीच, लखनऊ में जारी एक बयान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर की इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बयान के अनुसार योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, राज्‍य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य को अंजाम दे रही हैं।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :शाहजहाँपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए