लाइव न्यूज़ :

तेज हवा आंधी तूफान से महाकाल लोक में 6 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, कई स्थानों पर पेड़ गिरे मकान एवं दिवारें क्षतिग्रस्त

By बृजेश परमार | Updated: May 28, 2023 22:16 IST

उज्जैन में रविवार दोपहर तक तेज धूप थी परंतु 3 बजते ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा आंधी तूफान के कारण शहर में जनजीवन प्रभावित हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देआंधी के कारण महाकाल लोक में स्थापित सप्तऋषि की सात में से 6 मूर्तियां गिर गईजिस समय आंधी और बारिश का दौर आरंभ हुआ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थेशहर के साथ ही जिले में कई स्थानों पर आंधी तूफान से कई पेड़ गिरे

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिगड़े मौसम का असर महाकाल लोक पर भी पड़ा है। आंधी के कारण महाकाल लोक में स्थापित सप्तऋषि की सात में से 6 मूर्तियां गिर गई। यह प्राकृतिक तुषारापात रविवार शाम 4 बजे के लगभग हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के साथ प्रशासनिक अमला महाकाल लोक पहुंच गया और जानकारी ली। 

उज्जैन में रविवार दोपहर तक तेज धूप थी परंतु 3 बजते ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा आंधी तूफान के कारण शहर में जनजीवन प्रभावित हो गया। इसके साथ ही यहां बारिश व ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। विश्व प्रसिद्ध महाकाल लोक के प्रथम चरण के 419 करोड़ के निर्माण में शामिल आधा दर्जन सप्त ऋषि की मूर्तियां क्षतिग्रस्त हुई है। कुछ मूर्तियां नीचे गिर गई और कुछ के सर व हाथ खंडित हुए हैं। 

महाकाल लोक के प्रथम चरण का निर्माण स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 419 करोड़ से किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नए परिसर 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया था। जिस समय आंधी और बारिश का दौर आरंभ हुआ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे। 

रविवार होने से वैसे ही भक्तों की संख्या ज्यादा ही थी। हादसे में कई श्रद्धालु बाल-बाल बचे। महाकाल लोक के बनने के बाद उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शनार्थियों की संख्या दोगुनी हो गई ।कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के अनुसार मुर्तियां एफआरपी मटेरियल की हैं इनके स्थान पर पत्थर की मुर्तियां आगामी समय में स्थापित की जाना है। संधारण का काम अगले तीन दिन में कर लिया जाएगा। शहर के साथ ही जिले में कई स्थानों पर आंधी तूफान से कई पेड़ गिरे हैं महाकाल लोक का हिस्सा पुरी तरह से खुला हुआ है।

घटना की जानकारी लगते ही शहर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और यहां भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की बात कही गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदोरिया ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आठ माह में महाकाल लोग की असलियत सामने आ गई है । 

पुलिस और प्रशासन की टीम घटना के तत्काल बाद वहां पहुंची और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम जारी है।भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष की टिप्पणी पर कहा कि हमने पूरी पारदर्शिता के साथ जीरो टालरेंस के तहत महाकाल लोक का निर्माण किया है।

यह प्राकृतिक आपदा है कुछ नुकसान होता है तो ऐसा कहना कांग्रेस का राजनैतिक रूप से प्रेरित होकर कहा गया माना जाना चाहिए। पहले कांग्रेस कहती थी कि यह कमलनाथ जी का किया गया है ।कांग्रेस शुरू से ही ईर्श्यावश विवादित टिप्पणी करती रही है। हमारी सरकार की उपलब्धि कांग्रेस की आंख में किरकिरी की तरह चुभ रही है।

पेड़ गिरा एक की मौत, तीन घायल

रविवार सुबह से तेज हवा चलने से पेडों के जमीन छोड़ने की घटनाएं हुई हैं। सुबह सांदिपनी आश्रम के सामने स्थित सुखे पेड़ के गिरने से उसके नीचे एक कार,बाईक,आटो दब गई थी। कार में सवार ड्रायवर को चोंट लगी थी जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया गया।

अपरांन्ह में तेज आंधी से सराफा नृसिंह मंदिर के सामने जैन मंदिर से लगा बरगद का पेड गिरने से पास की दुकान में दब जाने से आयाज उफर्‍ पप्पू पिता कालू बेग 40 वर्ष निवासी बेगमबाग की मौत हो गई।दुकान में मौजूद अर्जुन 34 वर्ष घायल हुआ है। पंवासा थाना क्षेत्र में देवल माता मंदिर के पास दीवार धंसने से उसकी चपेट में आया चेतन पिता योगेश ढाई वर्ष घायल हुआ है।

अपरांन्ह से बिजली बंद

अपरांह में तेज आंधी और बारिश के साथ शहर और जिले में कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हुए हैं। इसके चलते विघुत व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है।समाचार लिखे जाने तक शहर के अधिकांश हिस्से अंधेरे में डूबे हुए थे।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradeshमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

भारतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित, मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठ थानों की रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त होने पर दी बधाई

भारतमध्यप्रदेश: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने संबोधन में क्या-क्या बोले? ये रहे उनके भाषण के अहम बिंदु

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास