लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले में ITBP जवानों के बीच गोलीबारी, 6 की मौत, हमलावर जवान भी मारा गया

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2019 11:21 IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईटीबीपी जवानों के बीच गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में 6 जवानों की मौत हो गई। वहीं, 2 जवान घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में आईटीबीपी जवानों के बीच गोलीबारीछत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की घटना, 6 की मौत जबकि 2 घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी में छह जवानों की मौत हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज भाषा को बताया कि नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45 वीं बटालियन के शिविर में आज जवानों के बीच गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में पांच जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि आज शिविर में आईटीबीपी के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़आईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत