लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 5जी इंटरनेट सेवाएं शीघ्र होगी शुरू, एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक ने रिलायंस के अधिकारियों से की चर्चा

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 11, 2022 22:50 IST

इस संबंध में रिलायंस जियो ने अपनी सहमति दी थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक  मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। 

Open in App
ठळक मुद्देएमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा कीमहाकाल लोक परिसर में 5जी इंटरनेट सेवाएं इसी माह के अंत तक शुरू हो जायेगी

इंदौर: मध्य भारत में सबसे पहले 5जी इंटरनेट की सेवाएं महाकाल लोक परिसर से इसी माह के अंत तक शुरू होगी। इंदौर में भी शीघ्र 5जी इंटरनेट सेवाएं प्रारंभ होगी। इस संबंध में एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने आज रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने मुम्बई भ्रमण के दौरान उक्त इंटरनेट सेवाएं महाकाल लोक परिसर से प्रारंभ करने की पहल की थी। 

इस संबंध में रिलायंस जियो ने अपनी सहमति दी थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक  मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। 

इस अवसर पर बताया गया कि महाकाल लोक परिसर में 5जी इंटरनेट सेवाएं इसी माह के अंत तक शुरू हो जायेगी। इसके लिये तेजी से व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी तरह इंदौर में भी 5जी इंटरनेट सेवाएं प्रारंभ करने की तैयारियां 31 दिसम्बर तक पूरी हो जायेंगी। भोपाल में भी 5जी इंटरनेट सेवाएं यथाशीघ्र प्रारंभ की जायेंगी। 

मनीष सिंह ने कहा कि यह डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में बड़ा कदम है। इससे यूजर्स हो बहुत लाभ मिलेगा। रिलायंस जियो मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के सीईओ  अमिताभ भाटिया ने 5जी इंटरनेट सेवाएं प्रारंभ करने के लिये की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

टॅग्स :5जी नेटवर्कइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब