महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

By भाषा | Published: November 28, 2020 09:03 PM2020-11-28T21:03:05+5:302020-11-28T21:03:05+5:30

5,965 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 75 dead | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

मुंबई, 28 नवंबर महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 18,14,515 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई। कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई।

राज्य में अभी 89,905 लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में 1,063 नए मामले सामने आए हैं और शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,881 हो गई। वहीं, शनिवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,847 हो गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिये 1,07,22,198 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 5,965 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 75 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे