लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 585 नए मामले सामने आए, संख्या 71 हजार के पार

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 24, 2020 21:03 IST

राजस्थान प्रदेश में 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 961 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में रविवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1345 नये कोरोना मरीज मिले थे।कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 21 लाख 22 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है।रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 71194 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

जयपुर: राजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 585 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 71194 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 182 मामले जोधपुर में सामने आए। वहीं, जयपुर में 167, भीलवाड़ा में 42, अलवर में 41, कोटा में 40, चूरू में 30, बाड़मेर में 27, प्रतापगढ़ में 25, हनुमानगढ़ में 17, बारां में 11, जालौर में 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, प्रदेश में 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 961 हो गई है। रविवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1345 नये कोरोना मरीज मिले थे।उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 21 लाख 22 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 71194 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 55443 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 961 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14790 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 10669 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में 8936 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 6843, कोटा में 4250, बीकानेर में 3793, अजमेर में 3668, पाली में 3631, भरतपुर में 3507, सीकर में 2364, नागौर में 2202, धौलपुर में 2142, बाड़मेर में 2134, भीलवाड़ा में 1790, जालौर में 1320, सिरोही में 1129, झालावाड़ में 1127 और राजसमंद में 1013 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं।वहीं, झुंझूनूं में 921, डूंगरपुर में 870, चूरू में 847, चित्तौड़गढ़ में 733, श्रीगंगानगर में 561, टोंक में 540, करौली में 532, दौसा में 468, बूंदी में 456, बांसवाड़ा में 433, सवाई माधोपुर में 419, बारां में 410, हनुमानगढ़ में 364, प्रतापगढ़ में 381 और जैसलमेर में 325 (इनमें 14 ईरान से आए), उदयपुर में 189कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं।

वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 961 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 257 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 87, बीकानेर में 67, भरतपुर में 67, अजमेर में 65, कोटा में 60, नागौर में 41, पाली में 41, अलवर -उदयपुर में 23-23, धौलपुर में 19, बाड़मेर में 18, सीकर में 16, सवाई माधोपुर -राजसमंद में 13-13, बारां-भीलवाड़ा में 12-12, गंगानगर में 7, डूंगरपुर में 8, जालौर- सिरोही में 11-11, टोंक में 10, करौली में 7, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, दौसा में 5, चूरू, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 और बूंदी में 1 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 3 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके 95 दिन बाद 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची थी। फिर 30 दिन बाद यानी 5 जुलाई को राज्य में मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची। इसके 15 दिन बाद 20 जुलाई को 30 संक्रमितों की संख्या 30 हजार हो गई। वहीं, अब महज 10 दिन में 30 जुलाई को मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई है। 9 दिन बाद 8 अगस्त को 50 हजार के पार पहुंच गई है। जो 16 अगस्त को 60 हजार के पार पहुंच गया। अब 7 दिन बाद 23 अगस्त को 70 हजार के पार पहुंच गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर